महमूदाबाद (सीतापुर)। सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए महमूदाबाद विधान सभाध्यक्ष मो. कादिर की अगुवाई में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। रोडवेज बस स्टेशन पर एकत्रित होकर कैंडल मार्च निकालते हुए रामकुंड चैराहा स्थित पटेल प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मृत व्यापारी को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने के बाद आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग सरकार से की। पदाधिकारियों ने पटेल प्रतिमा पर मोमबत्तियां जलाने के बाद मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आमिर अराफात, परवेज महाराजा, पुष्कर शुक्ल, शरद मिश्र, डा. प्रतीक सिंह, ऋषिराज सिंह, विनीत सिंह, अनिल यादव, शिवेंद्र सिंह, नदीम अहमद, संजय शुक्ल, शरद मिश्र, रमेश वर्मा मौजूद रहे। संवाद