{"_id":"668afbdcfc11ae17f70f29d4","slug":"candidates-stuck-in-math-problems-sitapur-news-c-102-1-slko1037-115912-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गणित के सवालों में उलझे अभ्यर्थी
Mon, 08 Jul 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को शहर के 25 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में करीब 15 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। गणित के सवालों में अभ्यर्थी उलझे नजर आए। दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई।
इस परीक्षा को कराने की जिम्मेदारी केंद्रीय विद्यालय को दी गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षा से आधा घंटा पहले ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। शिक्षकों ने तलाशी लेकर उनको विद्यालय के अंदर प्रवेश दिया।
परीक्षार्थी उदित ने बताया गणित के सवाल कुछ कठिन थे। इन सवालों को हल करने में काफी अधिक समय लगा। उपेंद्र ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार पेपर कुछ कठिन था। इसलिए समय अधिक लगा। उम्मीद है इस बार मेरिट अच्छी आएगी। पहली पाली में करीब 10 हजार व दूसरी पाली में करीब पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।