{"_id":"63e938a24d4323c006053727","slug":"cameras-will-be-tested-in-sensitive-and-hypersensitive-centers-sitapur-news-c-13-1-86245-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों के परखे जाएंगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों के परखे जाएंगे कैमरे
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के कैमरे परखे जाएंगे। अति संवेदनशील व संवेदनशील कॉलेजों पर विशेष फोकस रहेगा। सोमवार को लखनऊ कंट्रोल रूम से इसके संचालन की जांच होगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 16 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो रही हैं। इस बार 152 केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर 94048 विद्यार्थी परीक्षा देगे। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों को जोड़ दिया गया है। अब इनके कैमरों की हकीकत सोमवार को लखनऊ कंट्रोल रूम से परखी जाएगी। जिले में इस बार पांच अति संवेदनशील व 21 संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं।
लिखा जाएगा पत्र
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में कई खामियां उजागर हो रहीं हैं। बावजूद इसके उनका निस्तारण नहीं हो रहा है। पांच कॉलेजों के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्रों में खामियां आईं हैं। किसी विद्यार्थी का विषय तो किसी का जेंडर ही बदल गया है। ऐसे में विद्यार्थी काफी परेशान है। डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों को चेक करने का मौका दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे सहीं नहीं किया है। इसी वजह से दिक्कत आई है। इसके लिए बोर्ड को पत्र लिखा जाएगा।