{"_id":"5f0f437d8ebc3e638a7f3f0d","slug":"businessman-arrested-with-two-robbers-sitapur-news-lko530910318","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरों के साथ सराफा व्यवसायी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लुटेरों के साथ सराफा व्यवसायी गिरफ्तार
विज्ञापन
सीतापुर। पुलिस ने शहर कोतवाली इलाके में अलग-अलग स्थानों पर शिक्षिका समेत दो लोगों से हुई लूटपाट का खुलासा कर दिया है। दो लुटेरों और लूट के सामान को खरीदने वाले सराफा व्यवसायी को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके में 16 जून को सेक्रेड हार्ट की शिक्षिका से स्कूल के सामने चेन लूट की वारदात हुई थी। इसे दो बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। छह जून को शहर के सिविल लाइंस में एक महिला के साथ दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात की थी। सीओ ने बताया कि लूट की दोनों वारदातों मेें केस दर्ज कर पुलिस खुलासे में जुटी थी।
सूचना मिलने पर कोतवाली के एसआई अजय सिंह, वेदप्रकाश यादव आदि ने शहर कोतवाली इलाके में दबिश देकर कोतवाली मिश्रिख इलाके के कल्लीपुर निवासी सूरज कुमार, लालू उर्फ रोशन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदमाशों ने शहर में हुई लूट की दोनों वारदातों को अंजाम देने का जुर्म कुबूल किया।
विज्ञापन
बदमाशों ने बताया कि लूट के सामान को मिश्रिख के ही सराफा को बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर मिश्रिख के सराफा रन्नूपुर निवासी अमित वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, 23 सौ की नकदी के अलावा लूट के अन्य जेवरात और बाइक बरामद की गई है। मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।