{"_id":"682ccd9f35668167710b65e4","slug":"buses-are-parked-on-the-road-to-pick-up-passengers-causing-traffic-jams-sitapur-news-c-102-1-stp1003-132688-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क पर बसें खड़ी कर भरते हैं सवारियां, लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क पर बसें खड़ी कर भरते हैं सवारियां, लगता है जाम
Wed, 21 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण रोडवेज बस चालक व परिचालक गाड़ियों को लेकर बस अड्डे नहीं जाते हैं। मनमानी का आलम यह है कि बसें सड़क पर खड़ी कर यात्रियों को उतारते व बैठाते हैं।
कस्बे में इन दिनों ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इस कारण निर्माण सामग्री व अन्य संसाधनों से सड़क का काफी हिस्सा घिरा रहता है। बची हुई सड़क पर परिवहन निगम की बसें खड़ी रहती हैं। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण बस चालक बसों को बस अड्डे के अंदर न लाकर सड़क पर ही खड़ा कर सवारियां बैठाते हैं। इससे जहां यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। दूसरी ओर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। प्रतिदिन लखनऊ जाने वाले कस्बे के गांधीनगर दक्षिणी निवासी मनोज मिश्र ने बताया कि बस अड्डे पर गाड़ियों के न जाने के कारण यात्री भी मजबूरी में सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करते हैं। इस कारण जाम लगा रहता है।
कस्बे के विवेक नगर निवासी मन्ने जैन ने बताया कि प्रतिदिन लखनऊ से कस्बे तक यात्रा करनी होती है। बस चालक व परिचालक की मनमानी के कारण लोग डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर हैं। बस स्टेशन प्रभारी वंदना राजवंशी ने बताया कि समय-समय पर जांच की जाती है। चालकों को परिसर से यात्रियों को बैठाने का कार्य करना चाहिए।