{"_id":"6a4fe3f1c13ec722d705518d","slug":"bus-stop-built-in-kesariganj-will-provide-relief-sitapur-news-c-102-1-slko1055-159722-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: केसरीगंज में बना बस स्टॉप, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: केसरीगंज में बना बस स्टॉप, मिलेगी राहत
Thu, 09 Jul 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। अब लहरपुर से हरगांव, काजी कमालपुर व महोली जाने वाले लोगों को रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। इस रूट पर शुक्रवार से परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। केसरीगंज तिराहे पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से बस स्टॉप का बोर्ड लगा दिया गया है। इसके साथ ही बस की समय सारणी भी लगा दी गई है।
बता दें कि क्षेत्र के लोग काफी दिनों से बस स्टॉप की मांग कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों ने भी इसके लिए पहल की। अब केसरीगंज तिराहे पर बस स्टॉप बनाया गया है। यहां महोली से काजीकमालपुर, हरगांव, मुद्रासन होते हुए एक बस सुबह 08:40 बजे लहरपुर जाएगी। इसके बाद वह 09:35 बजे केसरीगंज चौराहे पर आएगी। पांच मिनट के बाद बस यहां से मुद्रासन के लिए प्रस्थान करेगी, जो कि वापस हरगांव होते हुए महोली से सीतापुर पहुंचेगी। बता दें कि लगभग दो वर्ष से लहरपुर-हरगांव मार्ग पर कोई भी बस का संचालन नहीं हो रहा था। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लहरपुर से हरगांव तक की दूरी तय करने के लिए या तो प्राइवेट वाहन या ई रिक्शा का सहारा लिया जाता था, जो कई बार दुर्घटनाओं का कारण भी बना है।