{"_id":"57d1ac274f1c1b9679317182","slug":"bus-set-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
Amarujala Bureau
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
बस में लगी आग के बाद जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर से सीतापुर जा रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस में गुरुवार को हरगांव के पास तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। हालांकि आग लगते ही चालक ने बस रोक दी और सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए। लोगों ने आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
लखीमपुर से रोडवेज की अनुबंधित बस (यूपी 31 टी-3387) सवारी लेकर गुरुवार शाम सीतापुर जा रही थी। बस हरगांव के करीब पहुंची तो उसमें ऑयल जलने की दुर्गंध आने लगी, इस पर चालक ने बस रोक दी। जांच की तो पता चला कि ऑयल सील टूट गई है।
विज्ञापन
बस मालिक ने बस को आगे कस्बे की ओर ले जाने को कहा। ड्राइवर गाड़ी लेकर हरगांव कस्बे की ओर चला तभी, कस्बे के करीब ही उसमें आग लग गई। धुआं उठते देख चालक ने गाड़ी रोक दी और सवारियों को नीचे उतार दिया। लोगों की मदद से आग बुझा दी गई। यात्री बस से उतर कर दूसरे वाहनों से गतंव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन