फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bullies spread terror by firing at the fair secretary

Sitapur News: दबंगों ने मेला सचिव पर फायरिंग कर फैलाई दहशत

Sun, 01 Dec 2024 08:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 01 Dec 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
Bullies spread terror by firing at the fair secretary
सीतापुर। बिसवां में रविवार को गुलजार शाह मेला परिसर में दबंगों ने सचिव पर फायरिंग कर दी। मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। सचिव ने रंगदारी न देने पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में केस दर्ज किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मेला कमेटी के सचिव सैयद हुसैन कादरी ने तहरीर देते हुए बताया कि वह दोपहर के समय मेला कमेटी के पंडाल में मौजूद थे। उसी समय बिसवां कस्बे के मोहल्ला थवई टोला निवासी घोसी बिरादरी के तीन व एक अज्ञात व्यक्ति वहां आए और फायरिंग कर दी। वीडियो में भी फायरिंग करते हुए लोग देखे जा रहे हैं। सचिव ने बताया कि रंगदारी न देने की वजह से उन पर फायरिंग की गई है।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांचकर लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सीओ बिसवां सतीश शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिली है, कि आरोपी मेले में अपनी दुकान लगाना चाहते थे। उनको दुकान लगाने को नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed