{"_id":"69a48468de0537d8ce0c63f4","slug":"bullies-beat-up-drunk-woman-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151215-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दबंगों ने नशे में महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दबंगों ने नशे में महिला को पीटा
Sun, 01 Mar 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सिधौली। प्रेमनगर दक्षिणी मोहल्ले में दबंगों ने शराब के नशे में महिला को बर्बरता से पीट दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है। प्रेमनगर दक्षिणी निवासी बबली के अनुसार 28 फरवरी को उनके पति घर पर नहीं थे। इस बात का फायदा उठाते हुए मोहल्ला निवासी संजय, शिवा, दीपक, संदीप घर में घुस आए। आरोप है कि शराब के नशे में आरोपियों ने महिला को लाठी-डंडों से पीट दिया। पिटाई से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला को लात-घूसों से पीटा, मार डालने की दी धमकी
सीतापुर। सकरन के बेलवा बसहिया निवासी महिला को दबंगों ने लात-घूसों से पीट दिया। दबंगों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है। गांव निवासी रंजना के अनुसार पूर्व में एक विवाद हुआ था। इसकी रंजिश मानते हुए गांव निवासी जितेंद्र, विकास, मिथलेश ने 28 फरवरी की शाम पीड़िता के घर पर आकर गाली दी। जब पीड़िता ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने महिला को पीट दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।