फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bullet fired in land dispute, father and son injured

Sitapur News: जमीन के विवाद में चली गोली, पिता-पुत्र जख्मी

Mon, 05 Jan 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 05 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired in land dispute, father and son injured
मौके पर जांच करते पुलिस अ​धिकारी।
नैमिषारण्य/मिश्रिख। नैमिषारण्य के अजीजपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में पिता-पुत्र जख्मी हो गए। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि इंद्रपाल चार भाई हैं। उनकी कुल 16 बीघा जमीन नैमिषारण्य-हरदोई मार्ग पर बरगदिया पुल के पास है। पूछताछ में पता चला है कि करीब 15 साल पहले उनके एक भाई ने अपने हिस्से की जमीन ठाकुरनगर के प्रधान दिलीप गुप्ता के भाई राजेश गुप्ता को बेच दी थी। तब बैनामे में मुख्य मार्ग पर स्थित जमीन का अगला हिस्सा लिखा गया था।
विज्ञापन


अगले हिस्से में राजेश पक्ष ने अपना निर्माण भी शुरू कर दिया। जब अन्य भाइयों को जमीन बिकने की जानकारी हुई तो उन्होंने बंटवारे का वाद डाल दिया। उस समय एक जनप्रतिनिधि के दखल के बाद जितना निर्माण था, उतना ही निर्माण रहने दिया गया। करीब 10 दिन पहले राजेश गुप्ता की ओर से बनवाई गई दीवार को किसी ने तोड़ दिया। रविवार को राजेश के पक्ष के लोग जब दीवार बनवाने आए तो विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच आरोपियों की ओर से की गई फायरिंग में इंद्रपाल और उनके पुत्र शैलेंद्र को गोली लग गई। दोनों के खून से लथपथ होकर गिरते ही आरोपी मौके से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को सीएचसी पहुंचाया।

इंद्रपाल के हाथ और मुंह में छर्रे लगने की बात सामने आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। शैलेंद्र को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में इंद्रपाल के भतीजे राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है।


दूसरा पक्ष जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। कुछ दिन पहले भी आरोपी राजेश गुप्ता, अनिल, दिलीप ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। रविवार को भी इन तीनों आरोपियों के साथ अमित, तेज कुमार सहित करीब तीन दर्जन लोगों ने मौके पर आकर मारपीट की। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एएसपी दक्षिणी, सीओ मिश्रिख ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed