फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bulldozers are making a splash in the market

बाजार में धूम मचा रही बुलडोजर पिचकारी

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers are making a splash in the market
लालबाग बाजार में सजी पिचकारी व मुखौटों की दुकानें। - सं्वाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। होली को लेकर बाजार गुलजार हो गए है। इस बार बाजार में बाबा बुलडोजर पिचकारी लोगों को लुभा रही है। बाजार में इस पिचकारी की डिमांड बढ़ गई है। फगवा टोपी भी लोगों को पसंद आ रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि बुधवार से इनकी बिक्री में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन

रंगों के इस पर्व में हर कोई अपने आप को सराबोर करने के लिए उत्सुक है। रंगों का बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार है। बाजार में आई बाबा बुलडोजर पिचकारी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। अधिकतर लोग इस पिचकारी को देखकर खरीद रहे है। इसकी कीमत सौ रुपये से लेकर तीन सौ रुपये के बीच है। यह पिचकारी छोटे साइज से लेकर बड़े साइज में है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य भी कई तरह की आकर्षक पिचकारी बाजार में उपलब्ध है। अगर टोपी की बात की जाए तो फगवा टोपी की भी खूब बिक्री हो रही है। अन्य गांधी टोपी, लाल टोपी, राजस्थानी टोपी, मलिंग्गा टोपी बाजार में बिकने को तैयार है। व्यापारियों का कहना है कि लोग फगवा टोपी अधिक पसंद कर रहे है। मोदी व योगी का मुखौटा भी धूम मचाने के लिए तैयार हो रहा है। व्यापारियों का कहना है बुधवार से इनकी बिक्री जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख पिचकारी
व्यापारियों का कहना है कि इस बार बाजार में प्रेसर पिचकारी, मोना फेस पिचकारी, विराट कोहली पिचकारी, ड्रैगन पिचकारी, कलर कैप्सूल, कलर फाग, फ्रूट कलर, गुलाल सिलेंडर आदि प्रमुख रूप से है। गुलाल सिलेंडर की कीमत एक हजार से दो हजार के बीच है। एक बार सिलेंडर में गुलाल भरने के बाद इसमें फौव्वारे से रंग निकलेगा।
रंग व गुलाल का भी चढ़ रहा सुरूर
रंग व गुलाल होली पर धूम मचाने को तैयार है। इस बार व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की बिक्री को देखा जाए तो रंग के बजाए गुलाल की अधिक बिक्री हुई थी। इसी वजह से इस बार गुलाल को अधिक मंगाया है। हर्बल गुलाल को लोग अधिक पसंद कर रहे है। बाजार में गुलाल की बिक्री बढ़ गई है।

चिप्स व पापड़ का सजा बाजार
होली को लेकर चिप्स व पापड़ का भी बाजार सज गया है। व्यापारियों का कहना है चिप्स, पापड़, कचरी, भिंडी सहित तमाम आलू व मैदा से बने हुए पापड़ की बिक्री शुरू हो गई है। खाने-पीने की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। इन दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक जमकर बिक्री हो रही है। आने वाले दिनों में बिक्री में और अधिक इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed