फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BSP and BJP candidate case

बसपा व भाजपा प्रत्याशी पर केस

Sat, 28 Jan 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Sat, 28 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
BSP and BJP candidate case
डेमो पिक
लहरपुर बसपा प्रत्याशी जासमीर अंसारी व सिधौली सीट से भाजपा प्रत्याशी रामबख्‍श रावत पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। वहीं शहर कोतवाली इलाके में स्टेटिक टीम ने एक कार से दो लाख 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। कार में सवार युवक दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


टीम ने बरामद कैश के बारे में युवकों से पूछताछ की लेकिन कार सवार लोग सही जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद टीम ने बरामद कैश को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण नामांकन प्रक्रिया चल रही है। तीसरे चरण में 19 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। वाहनों की चेकिंग के लिए प्रशासन द्वारा गठित स्टेटिक व पुलिस टीमों ने अभियान चला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को शहर कोतवाली में हाईवे पर लखीमपुर बाईपास के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मजिस्ट्रेट अनिरूद्ध सिंह, एसआई शिव सिंह की टीम ने एक कार को रोककर तलाशी ली।

कार में दिल्ली उत्तरी के पहाड़ वाली गली निवासी मो. रशीद आकिल, रिजवान आदिल पुत्र मो. अनवर व दिल्ली के ही निवासी मेहर ताबान पुत्र मुश्ताक अहमद सवार थे। इन लोगों के पास से स्टेटिक टीम ने चेकिंग के दौरान दो लाख 60 हजार कैश बरामद किया।

बरामद नकदी को लेकर युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिसके चलते पुलिस ने कैश सीज कर दिया। उधर, सिधौली में महमूदाबाद चौराहे के पास स्टेटिक टीम व पुलिस टीम शनिवार को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिधौली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामबख्श रावत के प्रचार में चल रही जीप (यूपी 32 सीएन- 0885) की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान गाड़ी से 98 लीटर मेंथा ऑयल बरामद हुआ। वहीं जिस चालक का वाहन चलाने का आदेश पत्र था, उस चालक के बजाय लखनऊ के बीकेटी निवासी गोपी जीप चलाता मिला। पुलिस ने गाड़ी सीज कर भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।


वहीं पुलिस ने लहरपुर से बसपा विधायक जासमीर अंसारी पर आचार संहिता का केस दर्ज करने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई उनके प्रचार में तय संख्या से अधिक वाहन मिलने पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed