{"_id":"b02036880b91df1ca81ca39096a773bb","slug":"bsa-office-locked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने बीएसए दफ्तर में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने बीएसए दफ्तर में जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीनीकरण न होने से खफा उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में तालाबंदी कर दी। वहीं पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाठक ने की। इस दौरान कार्यवाहक बीएसए ने अनुदेशकों से वार्ता कर उनकी समस्या का एक सप्ताह में निराकरण कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर प्रदर्शनकारी मानें।
विज्ञापन
मालूम हो कि चालू शैक्षिक सत्र को तीन महीने हो गए हैं। बावजूद इसके उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों का नवीनीकरण नहीं किया गया है। जबकि वार्ता में बीएसए द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि जल्द ही उनका रिनीवल करा लिया जाएगा। पर अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इस पर अनुदेशकों ने सोमवार को बीएसए कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। लेकिन जब उनकी सुनी नहीं गई तो आक्रोशित अनुदेशकों ने बीएसए कार्यालय में डाल दिया। गेट में ताला पड़ने से कर्मचारी अंदर ही बंद हो गए। सतीश सिंह, राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि जब तक अनुदेशकों की मांगें नहीं सुनीं जाएंगी, तब तक इसी तरह संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
तालाबंदी की सूचना पर कार्यवाहक बीएसए रमन सिंह मौके पर पहुंचे और उनसे वार्ता की। उन्होंने इसी सप्ताह सभी का नवीनीकरण का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर आंदोलन समाप्त हुआ। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मिश्रिख पुष्पेन्द्र मिश्रा, सत्य किशोर मिश्रा पिसावां, मयंक बघेल खैराबाद, आफताब खां आदि मौजूद रहे।