{"_id":"6651fbd1e6cabb89c701e689","slug":"brother-in-law-riding-bike-dies-due-to-collision-with-truck-brother-in-law-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-114030-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला जख्मी
Sat, 25 May 2024 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 25 May 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार जीजा-साले को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साला जख्मी हो गया। तंबौर के गांव रायमडोर निवासी अनूप (40) अपनी बाइक से साले परशुराम के साथ थानगांव के राजापुर इसरौली गया था।
यहां राजाराम के पुत्र राहुल का विवाह था। जिसमें शामिल होने के बाद दोनों लौट रहे थे। रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर वैन परसिया के पास रेउसा की ओर से जा रहे ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे अनूप की मौके पर ही मौत हो गई।
परशुराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे एसओ ने निजी वाहन से घायल को सीएचसी भेजवाया। यहां करीब एक घंटे तक कोई चिकित्सक ही नहीं मिला। एक घंटे बाद प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला बहराइच रेफर कर दिया गया है। एसओ हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है।