{"_id":"6a4d40eea5ce4a98bf02d6d4","slug":"brother-in-law-dies-other-brother-in-law-injured-after-bike-collides-with-a-bull-sitapur-news-c-102-1-slko1055-159571-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सांड़ से बाइक टकराने से साले की मौत, जीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सांड़ से बाइक टकराने से साले की मौत, जीजा घायल
Tue, 07 Jul 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर। कस्बे में नेशनल हाईवे पर राजा बहादुर डॉ. सूर्य बख्श सिंह इंटर कॉलेज के सामने सोमवार देर रात एक बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाने पर साले की मौत हो गई। जीजा की हालत नाजुक बनी हुई है।
दाउदपुर गांव निवासी गोविंद (20) सोमवार देर रात हजियापुर निवासी अपने जीजा इंद्रजीत (30) के साथ बाइक से सीतापुर मुख्यालय की ओर जा रहे थे। हाईवे पर कॉलेज के सामने अचानक एक सांड़ सामने आ गया। तेज रफ्तार बाइक सांड़ से टकराने से गोविंद व इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। जीजा इंद्रजीत का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।