फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Brother and sister riding a bike were hit by a car, the girl died

Sitapur News: बाइक सवार भाई-बहन को कार ने मारी टक्कर, युवती की मौत

Tue, 05 Nov 2024 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 05 Nov 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister riding a bike were hit by a car, the girl died
गोंदलामऊ। संदना थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार भाई बहन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवती की मौके पर दर्दनाक मात हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक व उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


निमतापुर निवासी कविता (30) भाई दूज पर अपने मायके आई थीं। वह मंगलवार को भाई सतीश (20) व पुत्र शिवांश (6) संग ससुराल बेनीपुरवा जा रही थीं। इस दौरान रामगढ़ चीनी मिल जाने वाले मार्ग से भगवन्तापुर मोड़ जाने वाले मार्ग पर किसी तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार कविता की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सतीश व शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। थाना प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व लगाया था सौभाग्य का टीका
परिजनों ने बताया कि कविता भाई दूज के कारण मायके आई थी। रविवार को ही उसने भाई सतीश को सौभाग्य का टीका लगाकर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना की थी। किसी को क्या पता था कि दो दिन बाद कविता उनके बीच नहीं रहेगी। वहीं, पत्नी की मौत से चंद्रशेखर बेसुध हो गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed