फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Broken dividers will be repaired, accidents will be controlled

Sitapur News: दुरुस्त होंगे टूटे डिवाइडर, हादसों पर लगेगी लगाम

Mon, 28 Oct 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 28 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Broken dividers will be repaired, accidents will be controlled
सीतापुर। शहर में बने डिवाइडर कई जगहों पर वाहनों की टक्कर से टूट गए हैं। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। साथ ही यातायात प्रभावित होता है। अब नगरपालिका ने डिवाइडरों की मरम्मत के लिए 20 से अधिक जगहों को चिह्नित कर काम शुरू कराया है।
विज्ञापन

शहर में वैदेही वाटिका से कांशीराम कॉलोनी तक करीब पांच किमी के दायरे में डिवाइडर बने हुए हैं। इसके अलावा पुराना सीतापुर, डीएम-एसपी आवास मार्ग, आंख के अस्पताल के पास भी डिवाइडर बना हुआ है।
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से कई जगह डिवाइडर टूट गए हैं। दो पहिया वाहन सवार टूटे हुए स्थानों से दूसरी तरफ की सड़क पर चले जाते हैं। इसके चलते दुर्घटनाएं होती हैं। इसे देखते हुए नगरपालिका ने टूटे डिवाइडरों की मरम्मत शुरू कराई है। दिवाली से पहले इनको दुरूस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले जाएंगे पोल
इन डिवाइडरों पर कई जगहों पर बिजली के खंभे टूट गए है। कहीं इनको वाहनों ने टक्कर मार दी है तो कहीं पर किसी कारण झुक गए है। डिवाइडर की मरम्मत के साथ ही इन पोलों को भी दुरूस्त किया जाएगा। इसके अलावा डिवाइडर पर लगी लाइटों को नगरपालिका ने मरम्मत करनी शुरू कर दी है।

शुरू हो गई है मरम्मत
शहर में जिन स्थानों पर डिवाइडर टूटे हैं, वहां मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। निर्धारित स्थान के अलावा अन्य कहीं पर भी कट नहीं छोड़े जाएंगे। अवैध कट होने की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं।
-वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed