{"_id":"5ccdc3b7bdec2207514f216b","slug":"brave-no-counts-death-body-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुर नहीं गिद्ध गिनते हैं लाशें : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुर नहीं गिद्ध गिनते हैं लाशें : राजनाथ
Sat, 04 May 2019 10:24 PM IST
आलोक alok
अमर उजाला सीतापुर
अमर उजाला सीतापुर
Published by: आलोक alok
Updated Sat, 04 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा विरोधी जानते हैं मोदी की आंधी चल रही है, अलग-अलग लड़ेंगे तो आंधी में उड़ जाएंगे। इसलिए गठबंधन करने के बाद चुनाव मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए बोले जो कहते हैं कि चौकीदार चोर है हम उन्हें बताना चाहते हैं कि हमारा चौकीदार चोर नहीं प्योर है। दोबारा उसका पीएम बनना श्योर है, चारों ओर शोर है मोदी का जोर है।
महोली के कृषक इंटर कॉलेज में शनिवार को राजनाथ सिंह धौरहरा की भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एयर स्ट्राइक को लेकर लाशें गिनने की बात करते हैं। उन्हें पता होना चाहिए बहादुर कभी लाशें नहीं गिनते, लाशें तो गिद्ध लोग गिना करते हैं। हम इनसे पूछना चाहते हैं कि 1971 में इंदिरा जी ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी तब उनकी जय जयकार हुई थी।
फिर इस बार एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान को धूल चटाने पर मोदी की जय जयकार क्यों नहीं हो सकती। भारत सरकार के गृहमंत्री ने कहा मोदी सरकार ने किसानों, गरीबों व मजदूरों के लिए कई लाभकारी कार्य किया है। इसी के बल पर इस बार भी मोदी की आंधी चल रही है। अबकी फिर भाजपा पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी। विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि हम कांग्रेसी नहीं है जो आपकी आंखों में धूल झोंक कर वोट लेते हैं।
विज्ञापन
हम विकास कराते हैं और आंखों में आंखें डाल कर वोट लेना पसंद करते हैं। कांग्रेस, सपा-बसपा ने भारत को गरीब बना कर रख दिया था। मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा 28 से 32 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से सड़क का निर्माण हो रहा है। भाजपा सरकार ने रोजगार के इतने अवसर पैदा किए हैं जो कि आजादी के बाद से अब तक किसी सरकार ने नही किए। घर-घर गैस सिलिंडर पहुंचाया गया।
वर्ष 2022 तक सभी परिवारों को छत मुहैया कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसीलिए भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा धौरहरा की जनता भी विकास कार्यों को देखते हुए पुन: रेखा वर्मा को चुनकर संसद भेजने का मन बना चुकी है।