{"_id":"6ac3f1f9e477c421440bda4a","slug":"boy-submerged-in-floodwaters-search-underway-sitapur-news-c-102-1-stp1002-165288-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाढ़ के पानी में डूबा बालक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाढ़ के पानी में डूबा बालक, तलाश जारी
Tue, 06 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
सदरपुर में बालक को खोजती टीम। - संवाद
सदरपुर। चौका नदी की बाढ़ से इलाके में हालात गंभीर बने हुए हैं। सोमवार को शौच के लिए बंधे के पास गया 10 वर्षीय बालक पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की। तेज बहाव से परेशानी हो रही है।
चौका नदी का जलस्तर सोमवार को चौथे दिन 118.45 मीटर पर बना रहा। खतरे का निशान 119 मीटर है। धुरिहा निवासी राजेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र मयंक मौर्य सोमवार सुबह बंधे पर शौच के लिए गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।
ग्रामीणों की सूचना पर सदरपुर पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची। महमूदाबाद एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी और तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। मयंक का छोटा भाई हिमांशु छह वर्ष का है।
विज्ञापन
तहसीलदार महमूदाबाद उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बालक की तलाश कर रही है। पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश में समय लग रहा है।