फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Boy scorched by hot ashes of sugar mill

चीनी मिल की गर्म राख से झुलसा बालक

Mon, 18 Apr 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Boy scorched by hot ashes of sugar mill
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार शाम को यूकेलिप्टिस की बाग में पड़ी चीनी मिल की राख के धधकने से उसकी चपेट में आकर पास में खेल रहा बच्चा झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली महमूदाबाद इलाके के मोहल्ला पैगंबर पुर निवासी गुड्डू का पांच वर्षीय बेटा अरकान शनिवार शाम मोहल्ला भट्ठा में यूकेलिप्टिस की बाग के पास खेल रहा था। खेलते हुए उसका पैर चीनी मिल की राख में पड़ गया। राख काफी गर्म थी, जिससे चपेट में आने से बालक का पैर झुलस गया। बालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बालक के पिता ने बताया कि बाग मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। लोगों ने बताया कि यूकेलिप्टिस में पड़ी चीनी मिल की राख से पिछले 10 दिनों में आठ बच्चे झुलस गए हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसी दिन कोई बड़ी घटना, दुर्घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed