{"_id":"64e8c8cef6ab08567d08cb14","slug":"boy-drowned-in-rain-water-filled-in-pit-death-sitapur-news-c-13-1-lko1040-389968-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबा बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबा बालक, मौत
Fri, 25 Aug 2023 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 25 Aug 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद (सीतापुर)। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में सड़क किनारे गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मीरापुर निवासी अभिजीत (10) शुक्रवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव के दक्षिण अशरफनगर–लालपुर मार्ग पर बकरी चराने गया था।
संदिग्ध हालात में वह मार्ग के किनारे बने एक गहरे खड्डे में जा गिरा। इसमें बारिश का पानी भरा था। इस वजह से डूबकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला। एसओ दिग्विजय पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है ।