फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Booking facility available in ordinary buses of Delhi route

दिल्ली रूट की साधारण बसों में बुकिंग सुविधा उपलब्ध

Sat, 12 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Booking facility available in ordinary buses of Delhi route
सीतापुर। अब रोडवेज की साधारण बसों में भी यात्री अपने मन मुताबिक सीट बुक करा सकेंगे। सीतापुर डिपो में यह व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके लिए अलग काउंटर भी बन गया है। हालांकि शुरुआती चरण में यह सुविधा सीतापुर डिपो की दिल्ली रूट की साधारण बसों और जनरथ में शुरू की गई है।
विज्ञापन

अब साधारण बसों की भी सीट बुकिंग हो सकेगी। इसके लिए सीतापुर डिपो पर आरक्षण केंद्र खुल गया है। जिन पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। बुकिंग काउंटर पर तैनात नितिन बताते हैं कि शुरुआती चरण में सीतापुर से हरदोई होकर दिल्ली जाने वाली तीन साधारण बसों में यह सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा सीतापुर डिपो की आठ जनरथ बसों में भी सीट बुक करने की सुविधा मुहैया करा दी गई है।
विज्ञापन

एडवांस और करंट दोनों तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एडवांस बुकिंग 29 दिन पहले जबकि करंट में एक घंटा पहले काउंटर से टिकट लिया जा सकता है।
एआरएम राकेश कुुमार ने बताया कि सीतापुर डिपो से सीट बुकिंग करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अभी कुछ रूटों की बसों में यह व्यवस्था शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed