{"_id":"60883d038ebc3ee9255df50a","slug":"bolero-fell-into-a-ditch-after-a-collision-with-a-truck-one-dead-sitapur-news-lko575967686","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ंत के बाद खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ंत के बाद खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बारातियों को लेकर आ रही बोलेरो ट्रक से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में ट्रक का डीजल टैंक फटजाने से बोलेरो में आग लग गयी। इसकी चपेट में आकर बोलेरो सवार एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे के चाचा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में जांच शुरू कर दी है। पिसावां इलाके के बहुबनी निवासी रामबिलास की बेटी की सोमवार को शादी थी। बारात हरदोई जिले के पाली इलाके के किलकिली गांव से आनी थी। बताया जाता है कि रात में दूल्हे की गाड़ी और अन्य बाराती वाहनों से बारात लेकर पहुंच गए थे।
जबकि बारात के साथ चली एक बोलेरो रात में रास्ता भटक गई और पिसावां इलाके के अमानुल्लापुर गांव के पास पहुंच गई। रात करीब एक बजे गांव के पास सामने से आ रही ट्रक से बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो पलट कर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद बोलेरो का चालक मौके से फरार हो गया। बोलेरो पलटने के बाद सवार बाराती किलकिली गांव के मुंशी, श्यामपाल, वेद प्रकाश, आशाराम घायल हो गए। बोलेरो से घायलों के निकालने के दौरान ही आग लग गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पिसावां सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। इस दौरान रास्ते में ही बाराती मुंशी (48) की मौत हो गई। वहीं श्याम पाल की हालत को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। श्यामपाल दूल्हे के चाचा हैं। अन्य घायल वेद प्रकाश, आशाराम को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी।