{"_id":"6a285b70fc364f0b7e016559","slug":"body-of-youth-found-hanging-in-truck-sitapur-news-c-102-1-slko1055-157652-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Tue, 09 Jun 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित माल गोदाम में मंगलवार दोपहर एक ट्रक चालक का शव ट्रक में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मौके पर आई पुलिस ने मामले की जांच की है। पुलिस के अनुसार, लहरपुर के फुरखाबाद गांव निवासी रामसनेही (40) का शव ट्रक के बीच स्थित खाली जगह में फंदे के सहारे लटकता हुआ पाया गया।
स्थानीय लोगों ने शव को लटकता देखकर मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि रामसनेही ट्रक चलाने का काम करते थे। ट्रक किसी और के नाम पर दर्ज है। वह खाली ट्रक लेकर माल गोदाम पर माल लदवाने के लिए आये थे।
मृतक के पास से कुछ रुपये भी बरामद हुए थे। उनका अभी तक विवाह नहीं हुआ है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।