फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   body of newly married woman was found hanging from noose late Monday night in Sitapur

UP: दो महीने पहले डोली में किया विदा... अब अर्थी में बेटी को देख चीख उठा पिता, बोला- कार की खातिर मार डाला

Tue, 06 May 2025 11:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 11:35 AM IST
सार

सीतापुर में शादी के दो महीने बाद ही बहू की लाश फंदे से लटकती मिली। खबर पाकर पहुंचे पिता ने कहा कि अभी तो बेटी के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। कार की खातिर ससुरालियों ने उसे मार डाला। यह कहते हुए वह बिलख उठे।

विज्ञापन
body of newly married woman was found hanging from noose late Monday night in Sitapur
शादी के दौरान आरती की फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में सोमवार देर रात एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। घरवालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। खबर पाकर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य संकलित किए। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना महोली कोतवाली क्षेत्र के नौगवा गांव की है। गांव निवासी श्रवण कुमार के बेटे नीलेश श्रवण कुमार की शादी 21 फरवरी 2025 लखीमपुर जिले के मितौली थाना क्षेत्र के मगही गांव निवासी सालिकराम की बेटी आरती (26) के साथ हुई थी। सोमवार देर रात आरती का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने बेटी की हत्या किए जाने की बात कही। 

विज्ञापन

पिता का आरोप- बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया

मौके पर पहुंचे पिता सालिकराम ने बताया कि बेटी की शादी में हमने मुंह मांगा दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वह कार की मांग कर रहे थे। हम बाइक दे पाए थे। इस वजह से वह लोग बेटी को प्रताड़ित करने लगे। अब ससुरालीजनों ने बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- IPS Transfer: 10 और IPS अफसरों के तबादले, आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को मिली लखनऊ रेंज की कमान, देखें लिस्ट


सालिकराम ने बताया कि नौगवा गांव के एक व्यक्ति ने फोन करके उन्हें घटना का सूचना दी। इसके बाद हम लोग पहुंचे। उन्होंने थाने पहुंचकर ससुर श्रवण कुमार, पति नीलेश वर्मा, एवं सास के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया

सूचना पर एएसपी डॉक्टर प्रवीन रंजन, सीओ विशाल गुप्ता एवं नायब तहसीलदार शिव प्रकाश यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed