फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 more IPS officers transferred in UP IG Security Upendra Agarwal gets command of Lucknow Range see list

IPS Transfer: 10 और IPS अफसरों के तबादले, आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को मिली लखनऊ रेंज की कमान, देखें लिस्ट

Tue, 06 May 2025 10:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 10:23 AM IST
सार

यूपी में सुबह-सुबह 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। अब आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ रेंज की कमान मिली है। इससे पहले सोमवार की आधी रात 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इसमें सात जिलों के पुलिस कप्तान शामिल थे।

विज्ञापन
10 more IPS officers transferred in UP IG Security Upendra Agarwal gets command of Lucknow Range see list
UP IPS Transfer: 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार की सुबह 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ रेंज की कमान सौंपी गई है। लखनऊ के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन बनाया गया है। इससे पहले सोमवार की आधी रात शासन ने 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP IPS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस... 14 आईपीएस इधर से उधर, जानें किसे-कहां की मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
  • नीरा रावत के पास अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, यू०पी० 112, लखनऊ के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी थी। अब उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक, यू०पी० 112, लखनऊ की जिम्मेदारी रहेगी।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रशान्त कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र से अपर पुलिस महानिदेशक, (प्रशासन) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र की जिम्मेदारी मिली है। 
  • केएस इमैन्युअल को  पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध संगठन, उप्र, की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक प्रतीक्षा सूची में थे। 
  • उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा से पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
  • रोहन पी कनय को पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाए, मुख्यालय से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस गोरखपुर भेजा गया है। 
  • राजीव नारायण मिश्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन पीएसी, प्रयागराज से अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी मिली है।
  • शिवहरि मीणा को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय भेजा गया है। 
  • सत्येंद्र कुमार एनसीआरबी प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत थे। अब इन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
  • राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, सुल्तानपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय भेजा गया है।  
  • विकास कुमार वैद्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से पुलिस उपमहानिरीक्षक/उप निदेशक, उप्र पुलिस अकादमी, मुरादाबाद भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed