फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   body of missing girl found in field in Sitapur Injury marks found on her face and body Police is investigating

Sitapur News: खेत में मिली लापता युवती की लाश, चेहरे और शरीर पर मिले चोट के निशान; पुलिस कर रही जांच

Sat, 21 Jun 2025 11:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 11:26 AM IST
सार

सीतापुर में लापता युवती की लाश खेत में पड़ी मिली। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घरवालों ने हत्या करके शव फेंकने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of missing girl found in field in Sitapur Injury marks found on her face and body Police is investigating
मौके पर जानकारी लेती पुलिस, एकत्र लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार की रात से लापता युवती की लाश शनिवार की सुबह खेत में पड़ी मिली। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो घर में रोना-बिलखना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


घटना रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के धन्धार गांव की है। गांव निवासी सकटू की पुत्री सलीमुन (20) शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर से लापता हो गई थी। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह घर से करीब 70 मीटर दूर पप्पू के खेत में उसकी लाश मिली। पप्पू ने देखा तो गांव में इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


खबर मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घरवालों का कहना है कि बेटी के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक कृष्ण नंदन तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed