फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Body by-election: Counting of votes in the morning, results in the evening

निकाय उपचुनाव : सुबह होगी मतगणना, शाम को परिणाम

Tue, 12 Aug 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 12 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Body by-election: Counting of votes in the morning, results in the evening
मिश्रिख में यही होगी मतगणना।
सीतापुर। नगर पालिका अध्यक्ष के दो पदों के लिए बुधवार को मतगणना सुबह आठ बजे से होगी और शाम तक नतीजा भी सामने आ जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच 25 मतगणना दल काउंटिंग करेंगे।
विज्ञापन


महमूदाबाद नगर पालिका परिषद के पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए 11 अगस्त को मतदाताओं ने वोट डाला था। मत पेटियों को डबल लॉक सुरक्षित रखा गया है। 13 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से जवाहरलाल नेहरू पॉलिटेक्निक में मतों की गणना जाएगी। इसके लिए 17 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना दल रहेगा। इसमें पर्यवेक्षक संग तीन सहायक गणना कार्मिक मतों की गणना करेंगे। पर्यवेक्षक के पदों पर अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इसी तरह मिश्रिख नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए पड़े वोटों की गणना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में होगी। यहां 8 टेबल लगाई गई हैं । प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना दल मतों की गणना करेगा। दोनों पालिका अध्यक्ष के मतों की गणना चार-चार चक्र में पूरी होगी। दोनों नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के उपचुनाव की मतों की गणना के लिए 25 मतगणना दल बनाए गए हैं। तीन मतगणना दल आरक्षित हैं। इन्हें जरूरत होने पर जिम्मेदारी दी जाएगी। मतगणना शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






नियुक्त किए गए चार कार्यपालक मजिस्ट्रेट

दो पालिका अध्यक्ष के मतों की गणना करने के लिए चार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनमें से एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट मतगणना स्थल के बाहर और दूसरा कार्यपालक मजिस्ट्रेट मतगणना स्थल के अंदर मुस्तैद रहेगा। 25 मतगणना दल मतों की गिनती के लिए नियुक्त किए गए हैं। साथ ही तीन मतगणना दलों को आरक्षित रखा गया है।

वीएल भार्गव

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचायत एवं निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed