फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Boat capsized in Sharda, three died

Sitapur News: शारदा में नाव पलटी, तीन की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 16 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Boat capsized in Sharda, three died
महिला को बचाकर लाते गोताखोर।
सीतापुर। तंबौर में स्थित रतनगंज घाट के पास शनिवार को शारदा नदी में एक नाव पलट गई। उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया है। उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 16 लोग सवार थे, जो रिश्तेदार के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


रतनगंज निवासी दिनेश कुमार की शुक्रवार काे शारदा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। करीब 16 परिवारीजन शनिवार को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उसे नाव के जरिए नदी के दूसरे छोर पर लेकर जा रहे थे। बताया जाता है कि भार अधिक होने के कारण नाव पलट गई।
विज्ञापन


नाव पलटते ही अचानक चीख पुकार मचना शुरू हो गए। नदी के छोर पर कुछ ग्रामीण जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अफरातफरी के बीच एक-एक सभी लोगों को निकाला गया। इस दौरान रेउसा के गांव सुपौली निवासी खुशबू (30), रतनगंज निवासी कुमकुम (13) और बहराइच के थाना खैरीघाट गांव रायपुर निवासी संजय (32) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खुशबू और कुमकुम रिश्तेदारी में बहनें भी लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में एक बालक कुछ समय के लिए लापता हो गया था जो कि थोड़ी ही देर बाद अपने घर पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही, डीएम अभिषेक आनंद और एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर आ गई।


उन्होंने अस्पताल में जाकर लोगों का हाल जानते हुए मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। जानकारी पाकर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी मौके पर पहुंचे। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed