{"_id":"618032e689c67d3be422a2ca","slug":"blo-did-not-reach-many-booths-sitapur-news-lko602813477","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई बूथों पर नहीं पहुंचे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बूथों पर नहीं पहुंचे बीएलओ
विज्ञापन
सीतापुर में प्राथमिक विद्यालय लोहारबाग में मौजूद बीएलओ। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एक नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। शहर के अधिकांश बूथों पर मतदाता नहीं दिखाई पड़े। इससे दावा-आपत्ति दाखिल नहीं हो सकी। तमाम बूथों पर समय से पहले बीएलओ चले गए। कई स्थानों पर वह पहुंचे ही नहीं।
दोपहर के दो बजे मैथोडिस्ट मिशन कन्या हाई स्कूल के मतदेय स्थल पर सन्नाटा पसरा था। विद्यालय में पढ़ाई का कार्य चल रहा था। यहां की शिक्षिकाओं ने बताया, बीएलओ अभी चली गई हैं। दोपहर 2.16 बजे हिन्दू कन्या पाठशाला इंटर कालेज में जब बूथ और बीएलओ को ढूंढा गया तो पता नहीं चला।
स्कूल में कैंटीन चलाने वाले से जानकारी की गई तो बताया अभी तक कोई बीएलओ आए ही नहीं है। दो बजकर 30 मिनट पर प्राइमरी पाठशाल लोहारबाग के मतदेय स्थल 223 पर बीएलओ नीलिमा दीक्षित मौजूद मिली। इनके पास प्रारूप-6 एवं 7 के दो-दो फार्म ही उपलब्ध थे। प्रारूप-8 एवं 8 ए उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
इनके द्वारा बताया गया कि सुबह दस बजे से अभी तक कोई भी व्यक्ति दावा-आपत्ति करने या मतदाता सूची देखने के लिए नहीं आया है। दो बजकर 40 मिनट पर प्राइमरी पाठशाला विजय लक्ष्मीनगर मेें ताला लगा था। इसी तरह सवा दो बजे प्राइमरी स्कूल सिविल लाइन के गेट में ताला लगा मिला।
हिन्दू कन्या पाठशाला तामसेनगंज में बीएलओ की कुर्सी खाली थी। शिक्षिकाओं ने बताया कि बीएलओ आई थीं, थोड़ी देर पहले गई हैं। इसी प्रकार अधिकांश बूथों पर दावा-आपत्ति के लिए लोगों का टोटा रहा। बीएलओ समय से पहले चले गए। उन्हें सुबह 10 बजे से चार बजे तक बूथ पर रुकना चाहिए।