फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   'BJP working for Muslims'

‘भाजपा मुसलमानों के लिए कर रही काम’

Sun, 12 Sep 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
'BJP working for Muslims'
सीतापुर। इटौंजा टोल प्लाजा से शुरू की गई अल्पसंख्यक जन जागरूकता का जिले में जगह-जगह स्वागत हुआ। अल्पसंख्यक सहित अन्य वर्गों का व्यापक समर्थन मिला। यात्रा का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाएं उन तक पहुंच रही हैं या नहीं, इसे जाना गया। भाजपा मुसलमानों के लिए काम कर रही है। हम उन्हें वोट बैंक नहीं समझते, जबकि अन्य दल वोट बैंक के रूप में देखते हैं।
विज्ञापन

यह बात उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक एवं पूर्व राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शफाअत हुसैन ने लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में कही। उन्होंने बताया, विधानसभा क्षेत्र महमूदाबाद, बिसवां, सेउता, लहरपुर, हरगांव, महोली एवं शहर में यात्रा को भाजपा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों सहित सभी वर्गों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को संचालित योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने को कहा गया है। जिले में यात्रा के व्यापक समर्थन के बाद प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूरे देश में यात्रा निकाली जाएगी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर समीर अहसन रिजवी ने यात्रा के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed