फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP workers get preference in ticket distribution

टिकट बंटवारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली तरजीह

Wed, 14 Apr 2021 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
BJP workers get preference in ticket distribution
सीतापुर। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के उलट इस बार पंचायत चुनाव के टिकट बंटवारे में भाजपा ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा तरजीह दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष का दावा है कि मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी की गई जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की सूची में 52 कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है। वंशवाद की राजनीति को नकारते हुए पार्टी ने एक भी सांसद व विधायक के परिवारीजन को टिकट नहीं दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर में 79 जिला पंचायत सदस्य के पद हैं। इन पदों के लिए तकरीबन 350 लोगों ने टिकट मांगा था, लेकिन बाद में इनमेें कई आवेदन विड्रा हो गए थे। इसके बाद जिले सांसद, क्षेत्रीय विधायक, जिलाध्यक्ष की संस्तुति के बाद एक वार्ड के लिए तीन-तीन नाम भेजे गए थे। काफी मंथन के बाद राज्य मुख्यालय से उम्मीदवारों की सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जारी कर दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने बताया कि भाजपा की जारी की गई जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची में कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। पार्टी में सभी का सम्मान रखा गया है। बताया कि छह बूथ अध्यक्ष, तीन मंडल प्रभारी, दो पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों की पत्नियों सहित 52 पार्टी के कार्यकर्ताओं या फिर उनकी पत्नियों को टिकट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में दलबदलुओं को पार्टी ने नजरंदाज किया है। जिलाध्यक्ष के दावों के उलट सोशल मीडिया पर अगल ही तस्वीर देखने को मिल रही है। कई ऐसी पोस्ट चल रही हैं, जिसमें टिकट बंटवारे में कार्यकर्ताओं की अनदेखी का हवाला देकर नाराजगी जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा के मूल कैडर के बहुत ही कम कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है।
ससुर और बहू दोनों को टिकट
शिवकुमार गुप्ता को बसपा और सपा के बाद भाजपा ने भी निराश नहीं किया है। भाजपा ने शिवकुमार के साथ ही उनकी बहू श्रद्धा सागर को टिकट दिया है। श्रद्धा सागर को टिकट मिलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को माहौल गर्म हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर दबी जुबान चर्चा होने लगी है। जिलाध्यक्ष ऐसे चर्चाओं को सिरे से नकारते हैं। उनका कहना है कि उनकी पार्टी में योग्य दावेदारों की भरमार है। पार्टी जिस कंडीडेट पर दांव लगाएगी, वही अध्यक्ष पर काबिज होगा।
...तो दिग्गजों की हसरतें धरी रह जाएंगी
जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वाद चख चुके सता दल के कई नेता एक बार फिर अध्यक्ष पद हथियाने में लगे हैं। इनमें शिवकुमार गुप्त के साथ ही एक विधायक और पूर्व मंत्री का नाम प्रमुख रूप से चर्चा में था। टिकट बंटवारे में शिवकुमार गुप्त ने सभी को पटखनी दी है। माननीय और पूर्व माननीय के किसी परिवारीजन को टिकट नहीं मिला है। ऐसे में इन दिग्गजों की हसरतें कैसी पूरी होंगी, यह यक्ष प्रश्न बन गया है। जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा का कहना है कि माननियों के परिवारीजनों ने टिकट के लिए आवेदन ही नहीं किया था। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, वह भी नाखुश है और कहीं गम कहीं खुशी जैसा माहौल दिख रहा है।
ये बने जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार
वार्ड नंबर एक बेहटा प्रथम से राम जीवन जायसवाल, वार्ड नंबर दो बेहटा द्वितीय से प्रेम कुमारी भार्गव, वार्ड नंबर तीन बेहटा तृतीय संतोष कुमार मौर्य, वार्ड नंबर चार बेहटा चतुर्थ से किरन कनौजिया, वार्ड पांच बेहटा व सकरन से विमला राज, वार्ड नंबर छह सकरन प्रथम से रोहित कुमार वर्मा, वार्ड नंबर सात सकरन द्वितीय मोहले राम, वार्ड नंबर आठ सकरन तृतीय गीता देवी भारती, वार्ड नंबर नौ सकरन व लहरपुर बाबू निषाद, वार्ड नंबर दस लहरपुर प्रथम शिवशंकर वर्मा, वार्ड नंबर 11 लहरपुर द्वितीय निर्मला वर्मा, वार्ड नंबर 12 लहरपुर व हरगांव मेनका वर्मा, वार्ड नंबर 13 हरगांव प्रथम संदीप कुमार, वार्ड नंबर 14 हरगांव द्वितीय अवनीश सिंह को जिला पंचायत सदस्य पद का उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह वार्ड नंबर 15 हरगांव तृतीय महेश्वरी भार्गव, वार्ड नंबर 16 हरगांव चतुर्थ कमला देवी, वार्ड नंबर 17 हरगांव व परसेंडी सुनील कुमार, वार्ड नंबर 18 परसेंडी प्रथम श्री प्रकाश, वार्ड नंबर 19 परसेंडी द्वितीय दयावती, वार्ड नंबर 20 परसेंडी तृतीय गंगाराम राजवंशी, वार्ड नंबर 21 परसेंडी व खैराबाद किरन वर्मा, वार्ड नंबर 22 खैराबाद प्रथम राजाराम भार्गव, वार्ड नंबर 23 खैराबाद द्वितीय छबीले, वार्ड नंबर 24 खैराबाद तृतीय अनूप कुमार त्रिपाठी, वार्ड नंबर 25 खैराबाद व ऐलिया कौशल त्रिपाठी, वार्ड नंबर 26 ऐलिया प्रथम गुड्डू देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।
वार्ड नंबर 27 ऐलिया द्वितीय ज्ञानवती श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 28 ऐलिया तृतीय अशोक कुमार राठौर, वार्ड नंबर 29 ऐलिया व महोली रोली सिंह, वार्ड नंबर 30 महोली प्रथम शिव कुमारी, वार्ड नंबर 31 महोली द्वितीय अमित मिश्रा, वार्ड नंबर 32 महोली व पिसावां ओमकार वर्मा, वार्ड नंबर 33 पिसावां प्रथम अवधेश मौर्या, वार्ड नंबर 34 पिसावां द्वितीय शिवकली अर्कवंशी, वार्ड नंबर 35 पिसावां तृतीय सुमन देवी, वार्ड नंबर 36 पिसावां व महोली मौजीराम, वार्ड नंबर 37 पिसावां व मिश्रिख पवन सिंह, वार्ड नंबर 38 मिश्रिख प्रथम मीना राजवंशी, वार्ड नंबर 39 मिश्रिख द्वितीय देवेंद्र नंदवंशी, वार्ड नंबर 40 मिश्रिख तृतीय भास्कर मिश्रा, वार्ड नंबर 41 मिश्रिख व गोंदलामऊ अनुराधा अवस्थी, वार्ड नंबर 42 गोंदलामऊ प्रथम शशिलता पाण्डेय, वार्ड नंबर 43 गोंदलामऊ द्वितीय संध्या सिंह, वार्ड नंबर 44 गोंदलामऊ तृतीय अर्जुन कश्यप, वार्ड नंबर 45 मछरेहटा प्रथम सुमन देवी भार्गव, वार्ड नंबर 46 मछरेहटा द्वितीय निर्मला देवी राजवंशी को उम्मीदवार बनाया गया है।
वार्ड नंबर 47 मछरेहटा तृतीय आरती राजवंशी, वार्ड नंबर 48 मछरेहटा व गोंदलामऊ अनुज कुमार, वार्ड नंबर 49 कसमंडा प्रथम अशोक कुमार मिश्रा, वार्ड नंबर 50 कसमंडा द्वितीय दीपक शुक्ला, वार्ड नंबर 51 कसमंडा तृतीय राजेश कुमार चौधरी, वार्ड नंबर 52 कसमंडा चतुर्थ प्रेमदीप जायसवाल, वार्ड नंबर 53 कसमंडा व सिधौली तेजपाल यादव, वार्ड नंबर 54 सिधौली प्रथम शिवप्यारी तिवारी, वार्ड नंबर 55 सिधौली द्वितीय कमलेश रावत, वार्ड नंबर 56 सिधौली तृतीय राज कुमार रावत, वार्ड नंबर 57 सिधौली व पहला अंकुश राज विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 58 पहला प्रथम श्रद्धा सागर, वार्ड नंबर 59 पहला द्वितीय सुमन देवी, वार्ड नंबर 60 पहला तृतीय किरन देवी, वार्ड नंबर 61 बिसवां प्रथम राम नरेश वर्मा, 62 वार्ड नंबर बिसवां द्वितीय कंचन प्रभा पाण्डेय, वार्ड नंबर 63 बिसवां तृतीय सुनीता यादव, वार्ड नंबर 64 बिसवां चतुर्थ राधा रानी, वार्ड नंबर 65 बिसवां व महमूदाबाद चंद्रकांती वर्मा, वार्ड नंबर 66 बिसवां पंचम सुमन वर्मा, वार्ड नंबर 67 महमूदाबाद प्रथम उमाशंकर कोरी, वार्ड नंबर 68 महमूदाबाद द्वितीय शीला देवी, वार्ड नंबर 69 महमूदाबाद व रामपुर मथुरा अक्षय कुमार, वार्ड नंबर 70 रामपुर मथुरा प्रथम भूपेंद्र मौर्या को प्रत्याशी बनाया गया है।

वार्ड नंबर 71 रामपुर मथुरा द्वितीय नीरा देवी पत्नी संजय गुप्ता, वार्ड नंबर 72 रामपुर मथुरा तृतीय मंजू वर्मा, वार्ड नंबर 73 रामपुर मथुरा चतुर्थ पुष्पा देवी, वार्ड नंबर 74 रेउसा प्रथम शिव कुमार गुप्ता, वार्ड नंबर 75 रेउसा द्वितीय रिंकी मिश्रा, वार्ड नंबर 76 रेउसा तृतीय बसंत कुमार लोधी, वार्ड नंबर 77 रेउसा चतुर्थ दिनेश कुमार पाण्डेय, वार्ड नंबर 78 रेउसा पंचम रामपाल मौर्य, वार्ड नंबर 79 रेउसा पष्टम राजकुमारी द्विवेदी को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed