{"_id":"65f74e9e6bb10e9a080fab94","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-sitapur-news-c-102-1-slko1055-111398-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सकरन के गांव दुघरिया मजरा लखनापुर निवासी सुधीर (23) देर रात लहरपुर-तंबौर मार्ग पर जा रहे थे। गोबरिया पुल के निकट लहरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।