{"_id":"63f10c4c230e40258d085fe4","slug":"bike-collision-youth-killed-three-injured-sitapur-news-c-13-1-93986-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत, तीन जख्मी
Sat, 18 Feb 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना थानगांव क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। थानगांव कस्बा निवासी अंशु शुक्ला (22) क्षेत्र के वैन सोहलिया गांव निवासी नरेंद्र (28) दोनों अलग-अलग बाइक से जा रहे थे। थानगांव-रामपुर मथुरा रोड पर चकदहा चौराहा शीतला देवी मंदिर के पास दोनों की बाइकें टकरा गईं।
पुलिस ने दोनों को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गयी। चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। लोगाें का कहना है कि नरेंद्र केसिर में गंभीर चोट लगी थी।
वहीं, मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमाऊंग्रंट के पास एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोग खैराबाद निवासी गीतादेवी, मनीष अवस्थी, बिसवां निवासी निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ राम राघव सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बालक के पैर पर चढ़ा ट्रक
तम्बौर (सीतापुर) थाना क्षेत्र में एक ट्रक बालक के पैर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने चालक व क्लीनर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। चकपुरवा निवासी शुभम (2) गांव के बाहर सड़क पर खड़ा था। ट्रक शुभम के दाएं पैर पर चढ़ गया। उसे तम्बौर सीएचसी लाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ सुरेश पटेल ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।