{"_id":"67d07c1227c58b45a0095f67","slug":"bike-collides-with-unknown-vehicle-death-sitapur-news-c-102-1-slko1037-128473-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, मौत
Tue, 11 Mar 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। सीतापुर-बिसवां मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में एक बाइक आ गई, जिससे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी बिसवां भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
रेउसा निवासी रिजवान (40) अपने दोस्त मोबिन के साथ बाइक से सीतापुर गया था। बाइक मोबीन चला रहा था। सीतापुर से वापस आते समय जैसे ही बाइक सीतापुर बिसवां मार्ग पर लालपुर के सामने पहुंची तभी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई।
थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे ने बताया रिजवान दोनों पैर से निशक्त था। वह बाइक पर बैठा था। टक्कर लगने से वह सिर के बल गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।