फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike collides with pole, youth dies

Sitapur News: खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with pole, youth dies
संदना इलाके में सड़क हादसे के बाद विलाप करते परिजन।
सीतापुर। संदना में सिधौली–मिश्रिख मार्ग पर बरोय गांव के पास सोमवार सुबह एक बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इलाके के तारापुर गांव निवासी मनोज (35) बाइक से संदना की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


बरोय गांव के निकट अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक पास में खड़े आशीष (33) से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए। सड़क पर गिरी हुई बाइक की चपेट में आकर एक अन्य बाइक सवार जख्मी हो गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मनोज के पास हेलमेट नहीं मिला। लोगों ने घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने आशीष की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उन्हें लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में अकेले थे कमाने वाले
परिजनों के अनुसार मनोज दो भाई थे, लेकिन वह अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। वह ही अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे (दो पुत्र और दो पुत्रियां) हैं। सबसे बड़ा बेटा करीब 10 वर्ष का है। हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed