फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike collides with destitute cattle, father and son die

Sitapur News: निराश्रित गोवंश से टकराई बाइक, पिता-पुत्र की मौत

Sun, 20 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with destitute cattle, father and son die
अटरिया में हुए हादसे के बाद रोते परिजन।
रामकोट (सीतापुर)। मंगुरपूर के पास शुक्रवार देर रात बाइक सवार पिता-पुत्र गोवंश से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


शंकरपुर गांव निवासी भारत प्रसाद (55) अपने पुत्र गंगाराम (17) संग शुक्रवार देर रात किसी काम से निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक हाईवे पर एक गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन



हाईवे पर निराश्रित गाेवंशों की वजह से हो रहे हादसे
शंकरपुर निवासी ग्रामीणों के अनुसार हाईवे पर निराश्रित गोवंशों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। कई बार पशुधन विभाग के अधिकारियों व ब्लॉक के अधिकारियों से समस्या बताई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अधिकारियों की लापरवाही पर उदासीनता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बेटे के साथ हुई लूट की सूचना पर मदद के लिए जा रहे थे

इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। छोटे बेटे के साथ हुई लूट की सूचना मिलने पर पिता-पुत्र बाइक से मौके पर जा रहे थे। तभी मवेशी से टकराने के बाद दोनों की मौत हो गई।
रामकोट के शंकरपुर निवासी धीरू राठौर ई रिक्शा चलाते हैं। शुक्रवार को भी वह रोजाना की तरह ई रिक्शा चलाने गए थे। देर शाम तीन अज्ञात लोगों ने ई रिक्शा बुक कराकर हेमपुर क्राॅसिंग तक चलने को कहा। धीरू के मुताबिक हेमपुर क्राॅसिंग के पास किराया मांगा तो पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। होश आया तो उसका ई रिक्शा, मोबाइल और पैसे गायब मिले। राहगीर के फोन से धीरू ने लूट होने की सूचना पिता को दी।
इसके बाद भारत राठौर (55) और उनका बड़ा गंगाराम राठौर (28) बाइक से घटनास्थल के लिए निकले तभी मंगूरपुर गांव के करीब हादसा हो गया। दोनों पिता-पुत्र पुलिया से टकरा कर घायल हो गए। चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। इस वजह से सिर पर गंभीर चोटें आ गईं।

ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर छात्रा की मौत


कुंवरगड्डी। अटरिया में नीलगांव मार्ग पर शनिवार को एक साइकिल सवार छात्रा बगइय्या पुल के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बगइय्या निवासी साहिबा (18) अटरिया सिलाई सेंटर कोचिंग जाती थीं। शनिवार सुबह वह साइकिल से अटरिया जा रही थीं। तभी बगइय्या पुल के पास वह ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गईं। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि साहिबा बीए की छात्रा थीं। वह सिलाई का काम सीखने जाती थीं। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि ट्रैक्टर एक ईंट-भट्ठे का था। कार्रवाई की जा रही है।

गड्ढे में फंसकर बाइक से गिरी महिला, पीछे से आ रहा ट्रक रौंदता हुआ निकला, मौत

हरगांव। लखीमपुर राजमार्ग स्थित पिपरा रेलवे क्राॅसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एक महिला बाइक से गिरकर पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक महिला को रौंदते हुए आगे निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
रसेहरा माल गांव निवासी अमिता चौधरी (35) पति रंजीत व दोनों बच्चों के साथ दवा लेने ओयल स्थित ट्राॅमा सेंटर जा रही थीं। बाइक सवार दंपती रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी बाइक का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और अमिता सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अमिता का शव दो हिस्सों में बंट गया था। बाइक पर बैठे दोनों बच्चे व रंजीत सड़क के दूसरी तरफ गिरने से बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।




पांच माह पूर्व हुआ था पुत्री का जन्म

अमिता ने पांच माह पहले ही एक पुत्री को जन्म दिया था। सब बहुत खुश थे। कुछ दिनों से अमिता की तबीयत खराब चल रही थी। अमिता की दवा लेने ही सब ओयल जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed