फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike collides with a tree that fell on the road, youth dies

Sitapur News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 07 Jun 2024 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Jun 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with a tree that fell on the road, youth dies
महमूदाबाद (सीतापुर)। सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर आंधी के कारण गिरे पेड़ से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पचदेवरा भान निवासी सुनील कुमार (20) अपने भाई मुनेश्वर (22) के साथ सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर जा रहा था। मोलहेपुर गांव के पास तेज आंधी के कारण एक पेड़ सड़क पर गिरा पड़ा था। बाइक सवार दोनों युवक इस पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल सड़क पर पड़े तड़प रहे थे। इसी बीच महमूदाबाद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अंबरीश गुप्ता उधर से गुजरे।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान घायल सुनील को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मुनेश्वर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद फिर हुआ हादसा
इस हादसे के बाद भी वन विभाग ने पेड़ को वहां से हटवाना उचित नहीं समझा। घटना के करीब दो घंटे बाद उसी पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को शाहपुर रंडा निवासी हामिद (60) व दरियापुर गांव निवासी तसव्वुर (35) को चिकित्सकों ने इलाज के बाद छुट्टी दे दी। इन दोनों घटनाओं को देखते हुए महमूदाबाद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अंबरीश गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारियों से बात कर सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाने की बात कही। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed