{"_id":"68b33fb32eaf46e8fe037280","slug":"bhawanipur-substation-remained-closed-for-five-hours-power-crisis-in-20-localities-sitapur-news-c-102-1-slko1053-139316-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पांच घंटे बंद रहा भवानीपुर उपकेंद्र, 20 मोहल्लों में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पांच घंटे बंद रहा भवानीपुर उपकेंद्र, 20 मोहल्लों में बिजली संकट
Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर का भवानीपुर उपकेंद्र शनिवार को पांच घंटे बंद रहा। इस दौरान हुसैनगंज से आई मुख्य लाइन को छू रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई की गई। इससे 20 से अधिक मोहल्लों में बिजली कटौती होने से उपभोक्ता काफी परेशान रहे।
220 केवी हुसैनगंज उपकेंद्र से भवानीपुर उपकेंद्र को बिजली सप्लाई की जाती है। भवानीपुर उपकेंद्र को आई बिजली लाइनें पीएसी व लालकुर्ती के जंगलों से होकर गुजरी है। बरसात में तमाम पेड़ों की टहनियां तारों के ऊपर आ गई थी। इसकी वजह से आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
बिजली विभाग ने शनिवार को यहां पर टहनियों की छंटाई कराने का निर्णय लिया। सुबह सात से दोपहर 12 बजे के बीच यह काम किया गया। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह के समय बिजली न होने से घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से अंधेरा छा गया। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन
सात घंटे बाधित रही सप्लाई
सीतापुर। सिटी उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शनिवार को सात घंटे बिजली गुल रही। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि रम्पा टाकीज के पास बिजली लाइन बदलने का कार्य हुआ। इससे सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से रम्पा टाकीज इलाका, वालदा काॅलोनी, मछली मंडी, घंटाघर व चूड़ी वाली गली में बिजली कटौती हुई। लंबी कटौती से उपभोक्ता काफी परेशान रहे।