{"_id":"66b7af9463d15545140304eb","slug":"bharatiya-kisan-union-took-out-a-tractor-rally-sitapur-news-c-102-1-slko1052-117430-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भारतीय किसान यूनियन ने ट्रैक्टर रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भारतीय किसान यूनियन ने ट्रैक्टर रैली निकाली
Sat, 10 Aug 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने नवीन गल्ला मंडी से ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट तक आनी थी लेकिन पुलिस ने जीआईसी चौराहे पर ही रैली को रोक लिया गया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने पीएम को संबोधित ज्ञापन लिया। रैली के कारण काफी समय तक वाहनों का जाम लगा रहा।
संगठन के जिलाध्यक्ष रामदास यादव की ओर से पीएम को संबाेधित ज्ञापन में कहा कि एमएसपी गारंटी कानून आज की जरूरत है। इस कानून को तत्काल अमलीजामा पहनाएं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को केंद्र सरकार लागू करे। देश में अलग से किसान आयोग का गठन किया जाए। गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।
किसानों को मुफ्त में बिजली दी जाए। छुट्टा गोवंशों से किसानाें को निजात दिलाई जाए। सरकारी परती जमीन पर अस्थायी गोशालाएं बनाई जाएं। छोटी जोत के किसानों के लिए अलग से योजना बनाई जाए। शहर में आवागमन प्रभावित न होने पाए इसके लिए ट्रैक्टर मार्च को जीआईसी चौराहे पर रोका गया, हालांकि मार्च के दौरान जाम की स्थिति रही।