फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Beneficiaries wandering to get the benefit of marriage grant scheme

शादी अनुदान योजना का लाभ पाने को भटक रहे लाभार्थी

Tue, 13 Jul 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries wandering to get the benefit of marriage grant scheme
सीतापुर। विभागीय लापरवाही के कारण जरूरतमंद परिवारों को शादी अनुदान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। काम काज में बरती जा रही उदासीनता के कारण अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के 862 आवेदन पत्र ब्लॉक व तहसील स्तर पर निस्तारण को लंबित पड़े हैं। सर्वाधिक 701 आवेदन ब्लॉक स्तर पर लंबित हैं। डीएम के निर्देश के बाद भी लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी न आने से इससे जुड़े आवेदक परेशानहाल हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के जरूरतमंद परिवारों के बेटियों की शादी के लिए अनुदान के रूप में 20 हजार की राशि दिए जाने का प्राविधान है। इसके लिए संबंधित लाभार्थी की ओर से आनलॉइन आवेदन किए जाते हैं। इसके बाद शहरी क्षेत्र में संबंधित आवेदन पत्रों की स्वीकृति एसडीएम एवं ग्रामीण क्षेत्र के आवेदनों की स्वीकृति बीडीओ द्वारा की जाती है।
विज्ञापन

आनलाइन स्वीकृति या अस्वीकृ़ति करनेे के बाद आवेदन की हार्ड कॉपी समाज कल्याण विभाग भेजे जाने के बाद ही पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि भेजे जाने का प्राविधान है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में योजना के तहत किसी भी लाभार्थी को लाभ नहीं मिला है। इससे संबंधित जरूरतमंद परिवारों के समक्ष संकट है। तमाम परिवारों ने किसी तरह उधारी लेकर बेटी के हाथ पीले कर दिए हैं, अब बकाया चुकाना परेशानी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह तहसीलों में अनुसूचित जाति के 19 एवं सामान्य वर्ग के 22 आवेदन लंबित हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया ब्लॉक स्तर पर एससी के 682 एवं सामान्य वर्ग के 139 एवं तहसील स्तर पर एससी के 19 एवं सामान्य के 22 आवेदन पत्र लंबित हैं। सभी को पत्र भेजा गया है कि लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र सत्यापनोपरांत उनकी पात्रता एवं अपात्रता की स्थिति में डिजिटल हस्ताक्षर से अग्रसारित कराते हुए उनकी हार्ड कापी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed