{"_id":"aaefe7247bb030105d41a42d5ae70eb0","slug":"began-fasting-on-wages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर अनशन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर अनशन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर एक पीड़ित ने विकास भवन के समक्ष अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं मिल जाता अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
बिहार राज्य के जिला खगड़िया निवासी विष्णुदेव का कहना है कि दिसंबर 2011 में पॉवर कॉर्पोरेशन से आइसोलेक्श लिमिटेड कंपनी अनुबंधित थी। इस कंपनी का कार्यालय सीतापुर में है।
विज्ञापन
जिसमें संविदा पर मजदूरी के लिए अनुबंध किया था। इस अनुबंध के आधार पर उन्होंनेे काम किया, लेकिन कंपनी ने आधी मजदूरी ही दी। इसको लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से जांच कराकर बकाया मजदूरी का भुगतान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन