{"_id":"626597ee1b0b314d103274ee","slug":"beat-sitapur-news-lko6276520155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने गए लेखपाल को दबंगों ने पीटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने गए लेखपाल को दबंगों ने पीटा, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को मुआयना करने गए क्षेत्रीय लेखपाल को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। पिटाई से लेखपाल को चोटें आईं हैं। पुलिस ने लेखपाल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
रामपुर मथुरा इलाके की ग्राम पंचायत गोंडा देवरिया में गाटा संख्या 1920 रकबा 0.437 में सीलिंग भूमि को खेल मैदान के लिए चयनित किया गया था। इस जमीन का शनिवार की शाम क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार मुआयना करने गए थे। आरोप है कि मुआयना करते समय जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए आरोपी छेदूपुरवा निवासी प्रवीन व राजकुमार ने लेखपाल पर हमला बोल दिया।
आरोप है कि दबंगों ने लेखपाल को लात-घूसों, लाठी-डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे लेखपाल की नाक से खून बहने लगा। किसी तरह से लेखपाल ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद लेखपाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से लेखपाल को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ित लेखपाल ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। एसओ रामपुर मथुरा जितेेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि लेखपाल का इलाज कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।