फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   beat his wife to death

Sitapur News: बांके से वारकर पत्नी को मार डाला

Fri, 25 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
beat his wife to death
हरगांव/ सीतापुर। बरौली गांव के मजरा रवांसी में बीती रात एक पति ने अपनी पत्नी की बांके से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर पर ही रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हत्या आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरौली गांव के मजरा रवांसी निवासी डालचंद ने बुधवार देर रात पत्नी जगतारा (45) की सोते वक्त हत्या कर दी। जगतारा के भाई शैलेंद्र ने बताया कि जगतारा अपने 17 वर्षीय पुत्र के साथ लुधियाना से मजदूरी कर करीब 20 दिन पहले मायके लौटी थी। करीब तीन दिन पहले वह बरौली गांव के मजरा रवांसी स्थित अपनी ससुराल आई थी। यहां बुधवार को जगतारा चारपाई पर सो रही थी। इसी समय डालचंद ने बांके से गर्दन पर वारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही हरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार, सीओ सदर राजू कुमार साव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने पति डालचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। डालचंद ने हत्या की बात स्वीकारी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


हत्या के बाद रातभर पत्नी के शव के साथ बैठा रहा आरोपी
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी डालचंद नशे का आदी था। लंबे समय बाद घर लौटी पत्नी से बुधवार रात उसका विवाद हुआ था। इसी गुस्से में उसने हत्या कर दी। हत्या के बाद वह रातभर अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सूचना पाकर जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह घर पर ही मिला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed