फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bean will be played on Holi, hammer will be used

Sitapur News: होली पर बजेगी बीन, चलेगा हथौड़ा

Tue, 19 Mar 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bean will be played on Holi, hammer will be used
सीतापुर। बाजार में होली की रौनक छाने लगी है। रंग, गुलाल व विभिन्न तरह के पिचकारी से दुकान सज गए हैं। इस बार बीन व हथौड़ा पिचकारी बच्चों व लोगों को लुभा रही हैं। फगवा टोपी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन

रंगो का पर्व होली 25 मार्च को मनाया जाएगा। रंगों के इस त्योहार में हर कोई सराबोर होने के लिए उत्सुक है। बाजार भी ग्राहकों के स्वागत के लिए सजकर तैयार हैं। कई किस्म की पिचकारियां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। विक्रेता प्रमोद ने बताया कि बीन और हथौड़ा वाली पिचकारी ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं। इसकी कीमत 200 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है। छोटे से लेकर बड़े साइज में ये उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विक्रेता राजू ने बताया कि बाजार में मोदी पिचकारी, डबल इंजन सरकार टैंक वाली पिचकारी, पाइप व प्रेसर पिचकारी, ड्रैगन पिचकारी, कलर कैप्सूल, कलर फाग, गुलाल सिलेंडर आदि विभिन्न किस्म की पिचकारियों की भरमार है। फगवा टोपी की भी खूब बिक्री हो रही है। गांधी टोपी, लाल टोपी, राजस्थानी टोपी, मलिंगा टोपी भी बाजार में बिकने को तैयार हैं। व्यापारियों का कहना है कि लोग फगवा टोपी अधिक पसंद कर रहे हैं। मोदी का मुखौटा भी धूम मचाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्बल गुलाल की मांग अधिक
रंग व गुलाल के बिना होली की कल्पना नहीं की जा सकती। व्यापारियों का कहना है कि रंग के बजाय गुलाल की अधिक मांग है। इसी वजह से व्यापारियों ने इस बार गुलाल का अधिक स्टॉक मंगाया है। हर्बल गुलाल को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


लुभा रहे पालक व अजवाइन के पापड़
होली के अवसर पर चिप्स व पापड़ न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। विक्रेता सलीम ने बताया कि पालक, चावल और अजवाइन के पापड़ ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। भिंडी सहित आलू व मैदा से बने पापड़ भी बाजार में मौजूद हैं।



कपड़े की दुकानों पर उमड़ रही भीड़
होली खेलने के बाद नए कपड़ों को पहनने का चलन है। ऐसे में कपड़ों की दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं साड़ी तो बालिकाएं व युवतियां अपनी पसंद के सलवार-सूट व चुन्नी खरीद रही हैं। कपड़ा व्यापारी सुनील ने बताया कि अधिकतर महिलाएं एक हजार रुपये के आसपास की कीमत की साड़ी पसंद करती हैं। वहीं, बालक व युवक जींस, कार्गो, डैमेज जींस, टी-शर्ट और शर्ट को पसंद कर रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed