फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Be careful... carelessness can overwhelm

रहें सतर्क... भारी पड़ सकती लापरवाही

Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Be careful... carelessness can overwhelm
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बिना मॉस्क बैठे लोग। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोरोना के नए वायरस ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में लोग इससे सबक लेने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार को सीतापुर जंक्शन पर मुसाफिर कोविड प्रोटोकॉल को धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दिए। दो गज की दूरी के प्रति गंभीर नहीं दिखे। मुसाफिरों की यह लापरवाही कोरोना संक्रमण को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिन में पांच कोरोना के मामले आ चुके हैं। इससे संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है। कोरोना का खतरा बढ़ रहा है लेकिन लोग इसे हल्के में ही ले रहे हैं। अमर उजाला द्वारा कोविड से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को सीतापुर जंक्शन की रियलटी देखी गई।
विज्ञापन

स्टेशन पर बैठे मुसाफिर न तो दो गज की दूरी का पालन कर रहे थे, न ही वह मास्क लगाए थे। इसके अलावा कुछ लोग ट्रेन से भी आते जाते हुए दिखाई दिए। वह भी प्रोटोकॉल की अनदेखी करते रहे। अमर उजाला ऐसे सभी मुसाफिरों से अपील करता है कि वह अपने व देश के खातिर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, जिससे खुद व दूसरों को सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन
कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए सभी नगर वासियों से अपील है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।
- वैभव त्रिपाठी, ईओ सीतापुर
बचाव के अपनाएं तरीके
बाजार में ग्राहक खरीदारी करने आते हैं। इससे भीड़ बढ़ती है। ग्राहकों से अपील है कि कोरोना से बचाव के तौर तरीके जरूर अपनाएं।
- सुनील टंडन, व्यापारी
जरूरी है प्रोटोकॉल
कोरोना से बचाव का सबसे अच्छा तरीका कोविड प्रोटोकॉल ही है। अगर हम प्रोटोकॉल का पालन करते रहेंगे तो निश्चित ही कोविड से दूर ही रहेंगे।
- डॉ. अभय स्वरूप, नेत्र चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed