{"_id":"633f19364afbd6547a7e73b2","slug":"bar-bala-s-dance-goes-viral-police-stopped-sitapur-news-lko651667720","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बालाओं का नृत्य वायरल, पुलिस ने बंद करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बालाओं का नृत्य वायरल, पुलिस ने बंद करवाया
विज्ञापन
महाराजनगर (सीतापुर)। सकरन थाना क्षेत्र में बार बालाओं का नृत्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने देर रात ही उसे बंद करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के महाराजनगर चौकी इलाके में काफी वर्षों से दशहरा पर एक सार्वजनिक मंच लगाया जाता है। वहां पर रंगारंग कार्यक्रम और नाटक का मंचन किया जाता है। मंगलवार रात मंच पर सुंदर झांकी के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इससे पूर्व बार बालाओं ने नृत्य किया। इस दौरान वहां किसी ने वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम को बंद करा दिया।
आयोजक समिति ने बार बालाओं को रात में ही घर भेज दिया। आयोजकों का कहना है कि हमेशा से ही यहां कार्यक्रम होता रहा है। इसमें अभद्रता नहीं की जाती है। एसओ मनीष सिंह ने बताया कि मौके पर नृत्य को बंद कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।