फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bank friend robbed of Rs 1 lakh in broad daylight

Sitapur News: बैंक मित्र से दिनदहाड़े एक लाख लूटे

Wed, 23 Nov 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bank friend robbed of Rs 1 lakh in broad daylight
लहरपुर क्षेत्र में हुई लूट के बाद सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध लुटेरे। - संवाद - फोटो : SITAPUR
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह सेवा केंद्र जा रहे एक बैंक मित्र से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

क्षेत्र के गणेशपुर निवासी विजय इंडियन बैंक के बैंक मित्र हैं। वे बुधवार सुबह घर से बैग में करीब एक लाख रुपये नकदी, लैपटॉप व अन्य कागजात लेकर बाइक से नगई मल्लापुर में स्थित सेवा केंद्र की ओर निकले थे। क्षेत्र के नगई मल्लापुर मोड़ पर अहिरनबाग के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने असलहा तानकर पैसे से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित तुरंत कोतवाली पहुंचा। वहां उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीड़ित को लेकर घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। सूचना पाकर मौके पर सीओ लहरपुर सुजीत दुबे भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार केस दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र के सभी इलाकों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला खत्रिराना में स्थित इंडियन बैंक के मैनेजर मोहित ने बताया कि पीड़ित ने मंगलवार को बैंक से एक लाख रुपये निकाला था। इसके बाद वह उसे वितरित करने के लिए घर से निकला था।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
बैंक मित्र ने पुलिस को बताया कि उससे साढ़े तीन लाख रुपये लूटे गए हैं। पुलिस के मुताबिक जब पीड़ित से गहन पूछताछ की गई तब उसने बताया कि बैग में एक लाख रुपये रखे थे, जिसे लूटा गया है। काफी देर तक पुलिस मामले को संदिग्ध समझती रही। जांच करने पर घटना की वास्तविकता सामने आई। पीड़ित ने जिस रास्ते पर बदमाशों के भागने की बात कही थी। उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जब खंगाला गया तो एक बाइक पर सवार दो बदमाश जाते हुए दिखाई दिए। उनके हाथ में एक बैग था। उन्होंने हेलमेट लगाया था और मुंह ढका हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

घर से निकलने से पहले आया था फोन
पीड़ित की माने तो उसे घर से निकलने के पहले एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन पर युवक ने पूछा था कि वह कितने समय में सेवा केंद्र पहुंच रहा है। सर्विलांस टीम उस नंबर की पड़ताल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed