फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bajrang Dal and VHP workers angry over manager not being arrested

Sitapur News: प्रबंधक की गिरफ्तारी न होने पर भड़के बजरंग दल व वीएचपी के कार्यकर्ता

Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal and VHP workers angry over manager not being arrested
लहरपुर (सीतापुर)। राईन गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा शिक्षिका से छेड़छाड़ करने के मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सोमवार को प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

जिला सह संयोजक बजरंग दल सीनू मिश्रा बजरंगी के नेतृत्व में श्री रामलीला मैदान स्थित पक्का तालाब तीर्थ पर भारी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे अपराध निरीक्षक राममनी यादव ने कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास किया। इसके बाद कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि एक सप्ताह के अंदर कॉलेज के प्रबंधक आमिर जमाल की गिरफ्तारी की जाए। विद्यालय का ध्वस्तीकरण करने व पीड़िता को मुआवजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी राखी वर्मा ने बताया कि मांगों को लेकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सतीश मिश्रा, अशोक कुमार गुप्ता, दिव्यांश अवस्थी, शिवम कुमार मिश्रा, लक्ष्मन पाल बजरंगी, अजय सोनी, प्रमोद अवस्थी सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed