फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Azam returned to jail

मुरादाबाद पेशी पर गए आजम देर शाम जेल लौटे

Tue, 22 Dec 2020 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Azam returned to jail
सीतापुर। जिला कारागार में पिछले करीब 10 माह से बंद सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को मंगलवार तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी के लिए मुरादाबाद भेजा गया। सुबह तय वक्त पर आजम खां व उनके बेटे को पेशी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सांसद आजम खां व बेटा अब्दुल्ला आजम पिछले करीब 10 महीने से सीतापुर कारागार में बंद हैं। आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा सोमवार देर शाम जेल से रिहा हो गई हैं, लेकिन आजम खां व उनके बेटे अभी बंद हैं। मंगलवार को आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला की मुरादाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन

उनको सुबह सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी पर भेजा गया। मुरादाबाद कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें शाम करीब आठ बजे वापस सीतापुर जेल लाया गया। इससे पूर्व आजम खां पिछले कई पेशियों पर सुरक्षा कारणों से नहीं भेजे जा पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पेशी को लेकर जेल प्रशासन ने पहले से ही पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। मांग के मुताबिक पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई गई। जिस पर उन्हें मंगलवार को पेशी पर भेजा गया था। जेल अधीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला को मुरादाबाद पेशी के लिए सुबह भेजा गया था। देर शाम दोनों लोग वापस आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed